नमस्कार दोस्तों All travel Story के आज के इस blog में मेरी यात्रा Delhi Saharanpur Highway की है जिसे हम National Highway 709B कहते है। पहले इसे Delhi – Yamunotri national highway कहा गया था पर अब ये Highway Saharanpur तक ही है। इसे अब दिल्ली सहारनपुर हाईवे के नाम से जाना जाता है। इसका पहला नाम State Highway 57 था। यह East Delhi के Akshardham से शुरू होकर Western Uttar Pradesh के अलग अलग शहरों और कस्बों से होकर गुजरता है।
मेरी आज की यात्रा इसी रास्ते से होकर गुजरी है। जहां तक मेरी जानकारी है की Delhi NCR में केवल यही एक highway है जिसकी हालत गांव की सड़क से भी बदतर है। पर अब इस पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
इसके बारे में जानकारी इकठ्ठा की तो पता चला की इस रास्ते की अनदेखी करते हुए कई सरकारों ने अपना कार्यकाल पूरा किया है।
Delhi Saharanpur Highway
अब इस Highway पर विभिन्न चरणों में निर्माण कार्य शुरू किया गया है। करीब 155 km का यह रास्ता 04 चरणों में पूरा करने का Plan बनाया गया है। जिस में से 19 km का Elevated Road भी बनेगा।
जिसमे पहले चरण में अक्षरधाम से खजुरी खास UP Border.
अगले चरण में खजुरी खास UP Border से Eastern Peripheral Expressway (EPE)
इसके बाद ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (EPE) लेकर शामली bypass.
आखिरी चरण में Shamli bypass से Saharanpur bypass.
दिल्ली सहारनपुर हाईवे Delhi के बाद Baghpat, Shamli, Thanabhawan, Rampur Maniharan होता हुआ Saharanpur तक जाता है। शामली में यह NH709A / AD को intersect करता है।
Suggestion to Read: Lansdowne Hill Station
Baghpat

बागपत पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य में NCR का एक शहर है। यहां बागपत जिले का प्रशासनिक मुख्यालय है। बागपत शहर यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह मेरठ शहर से 52 किमी दूर है और दिल्ली से उत्तर की ओर लगभग 40 किमी की दूरी पर दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग NH709B पर है।
Suggestion to Read: Haridwar
History
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह शहर महाभारत के पांडव भाइयों द्वारा स्थापित किया गया था। पहले यह अपने मूल नाम व्याघ्रप्रस्थ (यह संस्कृत शब्द है जिसका अर्थ है “टाइगर सिटी”) से जाना जाता था क्योंकि उस समय यहां बाघों की आबादी अधिक थी।
महाभारत के युद्ध को टालने के लिए पांडवो द्वारा मांगे गए पांच गांव में से एक गांव वार्णाव्रत भी था जो लाक्षाग्रह – मोम से बना महल पांडवों को मारने के लिए दुर्योधन के मंत्री पुरोचन द्वारा बनाया गया था। अब वार्णाव्रत का नया नाम बरनावा बड़ौत के पास है।
Google की जानकारी के अनुसार पांचो गांव उनके नए नाम के साथ इस प्रकार हैं।
Avisthal – Ambala
Vakrasthal – Baghpat
Makandi – Shamli
Varnavat – Barnawa
Parnprastha – Panipat
बाद में मुग़ल काल के दौरान व्याघ्रप्रस्थ का नाम बदलकर बाग़पत कर दिया गया।
Famous Places in Baghpat
Trilok Teerth Dham
Shri Parshwanath Atishaya Kshetra Prachin Digambar Jain Mandir
Pura MahaDev
Gufa Waale Baba Ka Mandir
Naag Baba Ka Mandir
Valmiki Ashram
Suggestion to Read: Travel Insurance
Shamli

शामली पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य में एक शहर है। शामली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) का एक हिस्सा है और दिल्ली-सहारनपुर (709B), मेरठ-करनाल (709A) और पानीपत-खटीमा (709AD) Highways शामली पर आकर intersect करते हैं। शामली को सितंबर 2011 में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिला घोषित किया गया था।
Suggestion to Read: Baba Neem Karoli
Thana Bhawan
यह उत्तर प्रदेश राज्य में शामली जिले का एक छोटा सा शहर है। कहा जाता है कि Devi Bhawan Temple के नाम से ही थाना भवन का नाम पड़ा । यह दिल्ली से लगभग 120 किलोमीटर (75 मील) पर दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर स्थित है।
Rampur Maniharan
रामपुर मनिहारन पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य में सहारनपुर जिले का एक कस्बा और नगर पंचायत है।
Rampur Maniharan, Saharanpur Delhi Highway (NH709B) पर सहारनपुर से 22 किमी दूर है। रामपुर मनिहारान में कई कॉलेज हैं जिनमें Gochar Mahavidyalaya, Ram Rati Gupta Women Polytechnic भी शामिल है। कई अलग-अलग राज्यों के छात्र कृषि और विज्ञान में उच्च शिक्षा के लिए यहां आते हैं।
Suggestion to Read: National War Memorial
Saharanpur
सहारनपुर शहर उत्तर प्रदेश राज्य में 13 वां नगर निगम है। यहां सहारनपुर जिले के साथ ही सहारनपुर डिवीजन का Administrative Headquarters है। सहारनपुर अपनी लकड़ी की नक्काशी वाले कुटीर उद्योग और कपडे की market के लिए प्रसिद्ध है।
Saharanpur उत्तर और उत्तर-पूर्व में 90 km दूरी से देहरादून से जुड़ा हुआ है इसके पश्चिम में यमुना नदी है जो इसे हरियाणा के करनाल और यमुनानगर जिलों से अलग करती है। पूर्व में 75 km दूर हरिद्वार (वर्तमान में उत्तराखंड राज्य का) जिला है, जो 1989 से पहले सहारनपुर जिले का हिस्सा था और दक्षिण में जिला मुजफ्फरनगर है।
Places to Visit in Saharanpur
Shakumbhari Devi temple
Bala Sundari Temple of Deoband (Shakti Peethas)
The Naugaja Peer
Botanical Gardens
Delhi Saharanpur Highway Video
NH709B पर Road construction के कारण मुझे 160 km की दुरी तय करने में 4:30hrs का समय लगा। आशा करता हूँ की इस हाईवे का निर्माण कार्य जल्दी से पूरा हो। इससे संबधित YouTube की Video नीचे share की गयी है।
Click to: YouTube/durgeshvlogs
इस Blog को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
आपके Comments and Suggestions की प्रतीक्षा रहेगी।
“Great blog, it seems lots of effort and time was put into it. But its nicely written, reading this is effortless.
Thanks”
Hi,
Thanks for your appreciation. And keep supporting.